
अलीगढ़ में कांग्रेस में टिकट के लिए आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ाई
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट दिए जाने के फैसले के बाद अब टिकट के लिए आवेदन की तिथि 15 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन एडवोकेट ने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सभी पदाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं। अब महिलाएं अपना आवेदन पत्र 15 नवंबर तक प्रस्तुत कर सकती हैं।