ई रिक्शा परमिट जारी करने का नगर निगम को अधिकार नहीं : एआरटीओ

ई रिक्शा परमिट जारी करने का नगर निगम को अधिकार नहीं : एआरटीओ
अलीगढ़।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि अलीगढ़ में केंद्रवार 3197 ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए गए हैं। अलीगढ़ नगरीय केंद्र से 16 किलोमीटर के भीतर 801 सीएनजी चलित ऑटो रिक्शा के परमिट जारी किए गए हैं। जट्टारी केंद्र के लिए 615, इगलास केंद्र के लिए 121, अतरौली केंद्र के लिए 1230 एवं गभाना केंद्र के लिए 430 ऑटो रिक्शा परमिट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम को किसी भी ई.रिक्शा को परमिट जारी न करने का अधिकार नहीं है। परंतु संज्ञान में आया है कि निगम द्वारा परमिट जारी किये जा रहे हैं, जोकि अत्यंत ही खेदजनक है। उन्होंने बताया कि ई.रिक्शा का मार्ग एवं रंग का भी निर्धारण किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि नगर निगम द्वारा संचालित की जाने वाली 25 इलेक्ट्रिक बसों के लिए मार्ग का निर्धारण कर लिया गया है। एलमपुर पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त द्वारा सार्वजनिक सेवा यानों से हुई दुर्घटना में घायल एवं मृत व्यक्तियों केे आश्रितों को दी जाने वाली सहायता के 69 मामलों में सिर्फ 39 मामलों में एसडीएम स्तर से आख्या प्राप्त हुई है। शेष मामलों में शीघ्र आख्या भेजने की आवश्यकता है। स्कूल वाहन चालकों के चरित्र प्रमाण पत्र एवं ड्राइविंग लाइसेंस के सत्यापन का भी बैठक में निर्णय लिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks