एकता की भावना पैदा करती है सामाजिक समरसता:-विनीता तिवारी

आजादी का अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन।
–एकता की भावना पैदा करती है सामाजिक समरसता:-विनीता तिवारी।
एटा,
आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन,भारत को स्वतंत्रता के 75 वे वर्ष पूर्ण होने पर शांतिनगर स्थित दुर्गा मन्दिर पर सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्या विनीता तिवारी ने माँ भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।उन्होंने कहा किमानव के मन में एकता की भावना पेंदा करती है सामाजिक समरसता।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आगरा से पधारे मुन्नालाल जी ने दीप प्रज्वलित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ0शिवकुमार उपाध्याय व बालिका विधि राजमूर्ति ने वंदे मातरम गीत गाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया कार्यक्रम संयोजक पंकज उपाध्याय के साथ देवेंद्र कुमार लोधी सचिव पंचायत विकास संस्थान रहे।।इस अवसर पर वक्ता के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश चंद्र उपाध्याय ने सामाजिक समरसता यथा जाति धर्म वाद विषय पर चर्चा की।मुख्य अतिथि मुन्नालाल जी ने राष्ट्रीय सुरक्षा यथा तिब्बत पर बात करते हुए आज हम आजाद तिब्बत के 60 वर्ष मना रहे है।आज हम लोग स्वतंत्रता महसूस कर रहे हैं।लेकिन फिर भी हम लोगों को सजग रहना होगा।राजबहादुर उपाध्याय ने बेरोजगारी यथा गरीबी एक षणयंत्र पर चर्चा की।श्रीमती किरन ने पर्यावरण सुरक्षा यथा प्रदूषण पर प्रकाश डाला।पंकज कुमार उपाध्याय ने मानव सुरक्षा यथा जैविक हथियार विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का आजोजन एस्ट्रोलॉजी ऑल डायमेंशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट, एस्ट्रो व्यूटी थेरेपी, पंचायत विकास संस्थान, चाणक्य इंस्टिट्यूट ऑफ डिटेक्टिव संस्थाओं ने सहभागिता की।इस अवसर पर उपस्थित जबाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविन्द उपाध्यय, डॉ0रवींद्र चौहान, मदन यादव, मालिखान सिंह लोधी, सतीश पाठक, अभिनव मिश्रा, चंद्रपाल, राजबहादुर उपाध्याय, सरिता कुमारी, भारती सक्सेना, विधि राजमूर्ति, आदि लोग उपस्थित हुए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks