*डीएम ने शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्रामों में भ्रमण कर राशन वितरण का लिया जायजा*
——————————————————–
*राशन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का प्रमुखता से ध्यान रखा जाए*
——————————————————–
*पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को संपूर्ण जनपद में निशुल्क राशन मुहैया कराएं*
——————————————————–
*पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा नियमित अपनी आवंटित दुकान का भ्रमण कर शतप्रतिशत राशन वितरण कराया जाए-डीएम*
———————————————————
एटा। जिलाधिकारी सुखलाल भारती ने शासन के निर्देश के अनुपालन में 15 अप्रैल से शुरू हुए राशन वितरण का जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान डीएसओ राजीव कुमार मिश्र के साथ संयुक्त रूप से शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर, कठोली एवं रामपुर घनश्याम में भ्रमण कर राशन वितरण का जायजा लिया। डीएम ने इस दौरान राशन डीलरों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा अनुरूप समस्त कार्ड धारकों को निशुल्क राशन मुहैया कराया जाए।
*डीएम ने* सर्वप्रथम सीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम शिवसिंहपुर में कृष्णेन्द्र कुमार की दुकान पर पहुंच कर पाया कि कुल 851 कार्ड धारकों में से 83 कार्ड धारकों ने राशन लिया है। इसके अलावा रामपुर घनश्यामपुर में जगदीश चंद्र की दुकान पर 519 कार्ड धारकों में से 55 एवं कठौली में 403 कार्ड धारकों में से 57 कार्ड धारकों ने राशन लिया। कुछ कार्ड धारकों से पूछताछ कर राशन वितरण के बारे में जानकारी की। उन्होंने कहा कि समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा अपने-अपने आवंटित दुकान पर पहुंचकर जनता से समीक्षा की जाए, साथ ही कार्ड धारकों को राशन वितरण कराने में सहयोग प्रदान किया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए।