नगर निगम एवं नगर निकायों में दीपावली मेले का होगा आयोजन

नगर निगम एवं नगर निकायों में दीपावली मेले का होगा आयोजन
अलीगढ़।जनपद में दीपावली पर्व एवं मेले को शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराये जाने के लिए शासन द्वारा दिये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के लिए आज जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने वर्चुअल माध्यम से सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि इस वर्ष दीपावली मेलों का आयोजन करते हुए परम्परागत रूप से दीपावली के अवसर पर मिटटी के दिये, मोमबत्ती, खिलौने, पूजा की समाग्री, कलेण्डर, सजावटी सामग्री, फूल स्टॉल आदि लगाकर छोटे-छोटे दुकानदारों द्वारा सडक के किनारे पटरी, रेहडी लगाकर अपने सामान को विक्रय करने पर इन सामग्री को सुरक्षित व व्यवस्थित तरीके से आयोजित किये जाने के उद्देश्य से शासन द्वारा प्रत्येक नगर निकाय क्षेत्र में खुले मैदान एवं स्थान चिन्हित कर निर्धारित करते हुए सडकों पर रखकर विक्रय करने वाले इन छोटे-छोटे दुकानदारों से निर्धारित स्थान पर अपने सामान को बिक्रय कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली मेला क्षेत्र में सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं सुगम यातायात व्यवस्था हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगवाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks