
एएमयू के वरिष्ठ शिक्षक ने समां पर मुख्य भाषण प्रस्तुत किया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर लतीफ हुसैन शाह काज़मी ने दारुल इस्लाम इंस्टीट्यूट (डीआईआरआई), फारसी और साहित्य विभाग, ढाका विश्वविद्यालय, बांग्लादेश द्वारा ‘सूफी संगीत, सिद्ध मानवता और दिव्य प्रेम’ पर आयोजितएक अंतर्राष्ट्रीय ई-सम्मेलन में मुख्य भाषण प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘सुफी-कविता, संगीत (मौसिकी) या समा इस्लामी दुनिया की सांस्कृतिक परंपरा में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं और समय के साथ इसने मानव जीवन के आध्यात्मिक आयाम से संबंधित एक आवश्यक पवित्र कला का रूप धारण कर लिया है। वह ‘सूफी परंपरा में समा (ऑडिशन) की अवधारणा’ विषय पर बीज भाषण प्रस्तुत कर रहे थे।प्रो काज़मी ने कहा कि इस्लामी कला और आध्यात्मिकता पर कोई भी चर्चा संगीत (सामा) के उल्लेख के बिना पूरी नहीं समझी जाती है। प्रो काज़मी ने इखवान अल-सफ़ा, अल-किंडी, अल-फाराबी, इब्न-ए-सीना, इब्न-ए-जैला, राज़ी, इब्न-ए-खलदून, अल-ग़ज़ाली, तुसी सहित महान इस्लामी संतों और सूफ़ियों के विचारों पर प्रकाश डाला।