
अमुवि में निबंध लेखन में एएमयू के हैदर प्रथम और बंगाल के राजिब शेख को द्वितीय पुरस्कार
अलीगढ़।अमुवि के जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सर सैयद अहमद खान की 204वीं जयंती पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सर सैयद डे पर हुए आनलाइन आयोजन में पुरस्कृत किया गया। एएमयू के बीए एलएलबी के छात्र रजा हैदर जैदी ने को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 25 हजार रुपये राशि से नवाजा गया। जबकि दूसरे स्थान पर रहे दारुल हुदा इस्लामिक यूनिवर्सिटी वेस्ट बंगाल के बीए के छात्र राजिब शेख को 15 हजार रुपये राशि दी गई। एएमयू में एमए के छात्र अब्राहम हादी ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 10 हजार रुपये की राशि जीती। राशि विजेताओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। प्रमाणपत्र डाक के जरिए भेजे जाएंगे। प्रतियोगिता के तहत ‘सर सैयद-अंतरधार्मिक संवाद के नायक’ विषय पर पूरे भारत से विश्वविद्यालय और कालेज के छात्रों से अंग्रेजी में निबंध आमंत्रित किए गए थे।