सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, तीन सौ रुपये में मिलेगी बेडरोल किट

भारतीय रेलवे: सर्दियों में रेल यात्रियों को कंबल के लिए करनी होगी जेब ढीली, तीन सौ रुपये में मिलेगी बेडरोल किट

300 रुपये वाली किट में यात्रियों को नॉन वोवन ब्लैंकेट, नॉन वोवन बेडशीट, नॉन वोवन पिलो, पिलोकवर, डिस्पोजेबल बैग, टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपरसोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे।

वहीं एक अन्य किट जिसकी कीमत 150 रुपये है, उसमें यात्रियों को केवल एक कंबल मिलेगा। वहीं तीसरी, मॉर्निंग किट है और जिसकी कीमत केवल 30 रुपये है, उसमें यात्रियों को टूथपेस्ट, टूथब्रश, हेयर ऑयल, कंघी, सैनिटाइजर सैशे, पेपर सोप और टिश्यू पेपर मिलेंगे।

ट्रेन में स्लीपर और एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल देने की सुविधा कोरोना महामारी से पहले तक उपलब्ध थी। लेकिन कोविड के आने के बाद संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए रेलवे की ओर से बेडरोल/कंबल दिया जाना बंद कर दिया गया और यात्रियों से इन्हें घर से साथ लाने को कहा गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks