
2 वर्ष से रद्द की गई अलीगढ़ एवं बरेली की गाड़ियां पुनः हो चालू:मास्टर ओमप्रकाश
अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश के निर्देशन पर युवा महानगर अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय रेलवे बोर्ड के सदस्य पंडित श्याम मोहन दुबे से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जाकर मिले एवं उन्होंने श्याम मोहन दुबे को बताया कि अलीगढ़ से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन बरेली से अलीगढ़ आने वाली पैसेंजर AB 54351-54352 एवं 54353-54354 जो 2 सेटो में चलती थी अब पिछले 2 वर्ष से कोरोना की वजह से रद्द की गई है जिससे कि अलीगढ़ एवं बरेली के बीच व्यापार करने वाले व्यापारी भाई ,कारीगर एवं प्रतिदिन आने जाने वाले मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है एवं दीपक वार्ष्णेय ने इसे शीघ्र से शीघ्र चालू कराने की मांग की रेलवे बोर्ड सदस्य दुबे जी ने भरोसा दिलाया कि आगामी मीटिंग में वह इस ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए पुरजोर मांग करेंगे।इस मौके पर प्रतिनिधि मंडल युवा अध्यक्ष दीपक वार्ष्णेय,युवा महामंत्री विवेक वार्ष्णेय,श्याम गुप्ता, डीसीएम एवं सूरज वार्ष्णेय हरप्रसाद मौजूद रहे।