जाहरवीर गोगाजी जन्म विवाह के बाद समाधि की कथा के समापन

जाहरवीर गोगाजी जन्म विवाह के बाद समाधि की कथा के समापन
एटा चुंगी स्थित श्री शिव गोरक्ष जाहरवीर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन अंतिम दिन में जाहरवीर बाबा के जन्म विवाह इसके बाद आज समाधि की कथा का वर्णन भक्तों को कराया गया। जिसमें कथा प्रवक्ता आचार्य रविनाथ महाराज ने बताया कि जाहरवीर बाबा की कथा को सुनने से जीवन का उद्धार होता है आज जाहरवीर बाबा शिव गोरक्ष कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ आयोजन का समापन हुआ। सभी भक्तों ने महाराज जी को भावपूर्ण होकर कथा समापन किया गया। शिव गोरक्ष जाहरवीर कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन करने वाले गोपाल शर्मा एंव कैलाश प्रधान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाबा की कथा अलीगढ़ में एटा चुंगी स्थित नौ दिन चली कल बाबा का भंडारा यहां भागवत कथा स्थल पर बाबा की कृपा से बाबा की इच्छा तक चलेगा सभी भक्तगण अधिक से अधिक संख्या प्रसादी पाने के लिये आयें। वहीं भाजपा के महानगर उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने कथावाचक की आरती की और कहा की पिछले नौ दिन से चली आ रही। जाहरवीर गोगा जी कथा में मुख्य रूप से उपस्थित मनोज शर्मा, मीनेश भारद्वाज, अनिल पाराशर, राजीव शर्मा, बोहरे, देवकी नन्दन शर्मा, श्याम बाबू शर्मा, लायक राम, अशोक शर्मा, मुकुल शर्मा, जयपाल शर्मा, संतोष शर्मा, अशोक कुमार गौतम कैलाश प्रभात प्रधान शंकरलाल शर्मा रविनंदन शर्मा सत्य प्रकाश शर्मा विशाल देशभक्त आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks