
बन्नादेवी पुलिस ने चोरी का मोबाइल फोन व रुपये सहित दो अभियुक्त किये गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना बन्नादेवी पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर अभि0गण राजकुमार पुत्र स्व0 कालीचरन निवासी महताब नगर थाना देहलीगेट जिला , बॉबी पुत्र विजय कुमार निवासी महताबनगर नई आबादी थाना देहलीगेट, को मय चोरी के मोबाइल फोन विवो कम्पनी व 500-रुपये सहित बरौला पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।