
भाo किo युo स्वराज अलीगढ़ इकाई द्वारा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कल रेल रोको आंदोलन में प्रदर्शन किया जायेगा
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज)
भारतीय किसान यूनियन ( स्वराज) हरियाणा प्रदेश प्रभारी जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने बताया कि किसान आंदोलन को तेज करने हेतु किसानों द्वारा राष्ट्रीय आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन स्वराज अलीगढ़ इकाई द्वारा अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन में प्रदर्शन किया जायेगा जिसमें जनपद भर से संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता व किसान बंधु सहभागिता करने हेतु तैयार है गत दिवस अलीगढ़ पुलिस प्रशाशन द्वारा संगठन के पदाधिकारियों को नजरबंद किया जाना सरकार की तानाशाही नीतियों को दर्शाता है कि वह किस स्तर तक पहुंच गई है जबकि भाकियू स्वराज के किसान सदैव शांतिपूर्ण ढंग से संवैधानिक नीतियों को मानते हुए गांधीवादी मार्ग पर चलते हुए हक की लड़ाई लड़ते आएं हैं लेकिन सरकार लोकतंत्र की हत्या कर हठधर्मिता पर उतारू हो रही है।