वध हेतु ले जाए जा रहे पाँच बैलों सहित एक अभियुक्त सरवर उर्फ हलीम गिरफ्तार, पांच बैल बरामद।

एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, अलीगंज पुलिस द्वारा वध हेतु ले जाए जा रहे पाँच बैलों सहित एक अभियुक्त सरवर उर्फ हलीम गिरफ्तार, पांच बैल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा वध हेतु ले जाए जा रहे पाँच बैलों सहित एक अभियुक्त सरवर उर्फ हलीम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 17.10.2021 थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वध हेतु ले जाए जा रहे पाँच बैलों सहित एक अभियुक्त सरवर उर्फ हलीम को मैनपुरी रोड के पास से गिरफ्तार किया गया है तथा तीन अभियुक्त मौके से भागने में सफल रहे। इस संबंध में थाना अलीगंज पर मुअसं- 315/2021 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम बनाम सरवर उर्फ हलीम आदि 04 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं तथा बैलों को नियमानुसार गोशाला में सुपुर्द किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- सरवर उर्फ हलीम पुत्र चाँद खाँ निवासी डेरा बंजारा चमन नगरिया कस्बा व थाना अलीगंज जनपद एटा।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री विजेन्द्र सिंह
2- आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार

  1. आरक्षी अजीत कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks