मेडिकल ऑफिसर डॉ.आस्था की हत्या में कई लोगों के शामिल होने के संकेत,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ :मेडिकल ऑफिसर डॉ.आस्था की हत्या में कई लोगों के शामिल होने के संकेत
स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. आस्था अग्रवाल की हत्या के वक्त घर में पति के अलावा और भी कुछ लोग मौजूद हो सकते हैं? इस तरह के संकेत पुलिस को साक्ष्यों के आधार पर मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि इस वारदात को पूरी साजिश रचकर अंजाम दिया गया है।हालांकि, इसका खुलासा पति की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। मगर देर रात इनपुट यह भी है कि पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के करीब है। देर रात कई राज्यों में दबिश जारी थी। कासिमपुर स्थित राधिका ऑक्सीजन प्लांट के संचालक अरुण अग्रवाल की डॉक्टर पत्नी आस्था अग्रवाल का शव उनके रमेश विहार स्थित घर में फंदे पर झूलता मिला था।हालांकि पहले दिन से ही पुलिस इसे हत्या मान रही थी। वहीं पोस्टमार्टम में भी हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है। इधर, अब तक की जांच व साक्ष्यों के अध्ययन में जो तथ्य उजागर हो रहे हैं। उससे लग रहा है कि इस हत्या में अकेले पति नहीं, कुछ और भी लोग शामिल हो सकते हैं।इस हत्या को साजिश रचकर अंजाम दिया गया है। हालांकि अभी यह अनुमान है। सच्चाई तो पति की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी। वहीं खबर ये भी है कि पुलिस की चार टीमें चार अलग अलग राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली में दबिश दे रही हैं। देर रात अरुण की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस बेहद करीब है। उम्मीद है कि आज रात में या सुबह तक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।इस मामले में साजिश के आरोपी जेठ को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बता दें कि आस्था और पति के बीच मंगलवार रात झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति बच्चों को लेकर तरुण के घर छोड़ आया था। बुधवार को आस्था का शव घर में फंदे पर झूलता मिला था। बच्चों ने पिता व मां के बीच झगड़े की पुष्टि बच्चों से की थी। सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय इतना ही बताते हैं कि मामले में खुलासे व गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास जारी हैं। सच बहुत जल्द सामने लाया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks