अलीगढ़ में नर्स समेत पांच की बुखार से मौत, 20 को डेंगू,रिपोर्ट शुभम शर्मा

अलीगढ़ में नर्स समेत पांच की बुखार से मौत, 20 को डेंगू
अलीगढ़ में बुखार से कल 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पं. दीनदयाल अस्पताल संयुक्त चिकित्सालय की स्टाफ नर्स सुमिता भी शामिल हैं, जिन्होंने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। जिले में 20 से अधिक डेंगू के नए मरीज मिले हैं।जबकि 77 लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। इनका उपचार शुरू करा दिया गया है। इसके अलावा, शहर के अस्पतालों से लेकर सीएचसी-पीएचसी पर बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने इगलास और गोंडा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया।पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में स्टाफ नर्स सुमिता की ड्यूटी इन दिनों टीकाकरण केंद्र पर थी। वह कई दिनों से बीमार थीं। सुमिता को परिजन इलाज के लिए दिल्ली ले गए,उन्होंने ने दम तोड़ दिया है। इनके अलावा, लक्ष्मणगढ़ी गांव के फतेह सिंह (80), कमलेश (60), मानपुर गांव के यादराम (70), खैर की लवन्या (13), ललितेश (26) की मौत हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने इन क्षेत्रों में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कुल 77 मरीज बुखार के मिले हैं, जबकि कल कुल 20 लोगों के एलाइजा टेस्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। मरीजों का तत्काल उपचार शुरू कर दिया गया है।
गंभीर मरीजों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने इगलास और गोंडा के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए। मरीजों से वार्ता कर उनकी समस्याएं जानीं। शहर के पं. दीनदयाल अस्पताल, मलखान सिंह जिला अस्पताल, निजी अस्पतालों से लेकर स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks