
#Etah…
बिल्सड पट्टी पहुंचकर डीएम ने उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को परखा
◾चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से रूबरू हुए जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल
◾जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने शनिवार को प्रातः मुख्य विकास अधिकारी डॉ० अवधेश कुमार बाजपेई, जिला विकास अधिकारी एसएन सिंह कुशवाह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० उमेश कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों के साथ तहसील अलीगंज क्षेत्र के गांव बिलसड़ पट्टी पहुंचकर जायजा लिया।
◾डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीण जनों से रूबरू होकर गांव के बारे में जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए कि गांव में मेडिकल टीम नियमित रूप से विजिट करे, ग्रामीणजनों के इलाज में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें, साथ ही गांव में टीम लगाकर साफ सफाई एवं एंटी लारवा का छिडकाव सुनिश्चित किया जाए।
◾जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ग्राम में समय-समय पर फॉगिग कराई जाये तथा आशा, ए०एन०एम० एवं आंगनवाडी द्वारा ग्राम में नियमित रूप से घर-घर जाकर भ्रमण कर संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी जाए।
◾ग्राम में कोई गम्भीर ज्वर रोगी पाया जाता है तो उसकों तत्काल मेडिकल कालज में रेफर किया जाये।
◾इस अवसर पर विकास अधिकारी अशोक कुमार सिंह, तहसीलदार राकेश कुमार, सीएससी अलीगंज अधीक्षक रंजीत सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारियों एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।