डीएम, एसएसपी ने अलीगंज तहसील में में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी शिकायतें

#Etah…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
◾डीएम, एसएसपी ने अलीगंज तहसील में में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान सुनी शिकायतें
◾प्राप्त प्रार्थनापत्रों का शासन की मंशानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए-डीएम अंकित कुमार अग्रवाल
◾डीएम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अलीगंज बार ऐसोसियेशन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए एसडीएम अलीगंज द्वारा त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
◾राम प्रसाद निवासी रामनगर द्वारा की गई तालाब पर अतिक्रमण की शिकायत सहित अन्य पैमाईश, कब्जे की शिकायतों का प्रथम बार में ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने एवं मौके पर जाकर दोनों पक्षों को संतुष्ट करने के निर्देश मौजूद पुलिस एवं प्राासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए।
◾संचारी रोग नियंत्रण अभियान १८ अक्टूबर से शुरू हो रहा है, इस दौरान की जाने वाली गतिविधियां सभी संबंधित विभाग आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
◾सम्पूर्ण समाधान दिवस अलीगंज में कुल १०३ शिकायती पत्र प्रस्तुत किए गए, जिसमें से ५ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह ने तहसील एटा सदर में एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार आरपी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जनता की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान ६३ शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें ५ का निस्तारण किया गया।
◾तहसील जलेसर में 8 एसडीएम रामनयन सहित अन्य अधिकारियों ने जन समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियो द्वारा २२ शिकायत निस्तारण हेतु प्रस्तुत की गई, जिसमें से ३ शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks