अलीगढ़ के टप्पल में महिला को पीट कर मार डाला

अलीगढ़ के टप्पल में महिला को पीट कर मार डाला
अलीगढ़ टप्पल क्षेत्र के गांव बिरजा नगला में एक महिला की संदिग्‍ध हालातों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव बिरजा नगला निवासी जितेंद्र की 28 वर्षीय पत्नी पूजा की तबीयत बिगड़ गई। स्वजन उसे जेवर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूजा के भाई लोकेश निवासी नगला कलार, बन्नादेवी ने ससुरालियों पर बहन की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। टप्पल इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है, विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks