
#Etah…
आखिरकार काली शोभायात्रा को मिली अनुमती
◾सदर विधायक के प्रयास से आज माता महाकाली मंडल को मिली अनुमति
◾एटा नगर मुख्यालय पर माता महाकाली को निकालने की अनुमति न मिलने पर काली मंडलों व काली प्रेमियों में उपजे आक्रोश के बाद प्रशासन को अनुमति देनी ही पडी।
◾सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अलंकार अग्निहोत्री व क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह से हुई वार्ता के बाद प्रशासन ने दी अनुमति
◾आज शाय 7.30 बजे रामलीला मैदान से प्रेमनगर चौराहे से हाथी दरबाजा महता पार्क से नन्नूमल चौराहे तक काली निकालने की अनुमति दी।
◾रामलीला कमेटी के अनिल शर्मा टिल्लू की सूचना के अनुसार सभी काली मंडल रामलीला मैदान से कहीं भी बिना रूके अपना प्रदर्शन चलते हुए नन्नूमल चौराहे पर जाकर समाप्त कर देंगे।
◾आज दोपहर तक जिला प्रशासन ने एटा की प्रसिद्ध कृष्णा महांकाली मंडल सहित अन्य काली मंडलों को काली निकालने की अनुमति प्रदान नहीं की गई थी।