
एटा- थाना मिरहची पुलिस को मिली सफलता, थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सनी ठाकुर उर्फ शिव प्रताप पुत्र प्रेमपाल उर्फ पप्पू नि0 ग्राम जिला पंचायत कम्पाउंड एटा थाना को. नगर एटा को नवीनगर चौराहे के पास से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध
मुअसं- 234/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- सनी ठाकुर उर्फ शिव प्रताप पुत्र प्रेमपाल उर्फ पप्पू नि0 ग्राम जिला पंचायत कम्पाउंड एटा थाना को. नगर एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक मदन मुरारी द्विवेदी
- हे0का0 रनवीर सिंह
- का0 मनोज कुमार