कल किसानों के शस्त्र लाठी, फावड़ा, दराती, हल, खुरपी आदि का पूजन कर एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा

एटा। अवगत कराना है कि आज दिनांक 14.10.2021 को 35 वे दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर उपस्थित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि अन्याय अत्याचार के खिलाफ शासन प्रशासन के विरुद्ध संघर्षरत किसान नौजवानों के शस्त्र पूजन का कार्यक्रम कल दशहरा के उपलक्ष में किया जाएगा जिसमें कल दिन में 12:00 बजे से समस्त किसान नौजवान मजदूर साथी एटा धरना स्थल पर एकत्रित होकर अपनी लाठी, डंडा, हल, फावड़ा, खुरपी, दरांती, हंसिया, कुल्हाड़ी आदि किसानों के शस्त्रों का कल 2:30 बजे पूजन किया जाएगा उसके पश्चात किसानों के द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा समस्त सम्मानित किसान भाइयों से अनुरोध है कि अपनी अपनी अच्छी-अच्छी लाठियों को लेकर के धरना स्थल पर पहुंचे जिस किसान भाई की उत्कृष्ट लाठी होगी उसको अलग से सम्मानित किया जाएगा साथ ही 22 तारीख को प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी इसलिए सभी सम्मानित किसान मजदूर नौजवान साथियों से अनुरोध है कि समय से धरना स्थल एटा पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाते हुए किसान आंदोलन का मार्गदर्शन करने का कष्ट करें ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, पूर्व सदस्य जिला पंचायत एसपी राजपूत,जिलाध्यक्ष बबलू नागर, जिलाउपाध्यक्ष रवी चौधरी, जिला महासचिव शिवशंकर फौजी, रामप्रकाश सविता, बीरपाल सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, गीतम सिंह वर्मा, चरन सिंह वर्मा, रमेश बर्मा हलवाई सहित आदि लोग उपस्थित रहे।