
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री राघवेन्द्र राठौर के कुशल नेतृत्व में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव क्षेत्र के ग्राम नगला सबल में घर में घुसकर गाली गलौज मारपीट करना व जान से मारने की धमकी व फायरिंग व हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना-* दिनांक 04.06.2021 को वादिया श्रीमती किरण देवी पत्नी राजीव सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव एटा द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी की दिनाँक 03.06.2021 को रात्रि करीब 08.30 बजे गांव के ही जावेश पुत्र दुरवीन सिंह आदि ने घर में घुसकर गाली गलौज तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की नियत से तमंचा से फायर कर दिया, शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्हें देख वह लोग मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाना नयागांव पर *मुअसं- 87/2021 धारा 452, 323, 504, 506, 307 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनाँक 14.10.2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त जावेश पुत्र दूरबीन सिंह को ग्राम नगला सबल से समय करीब 07.45 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता:-
1- जावेश पुत्र दुरवीन सिंह निवासी नगला सबल थाना नयागांव एटा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उपनिरीक्षक श्री सुबोध कुमार
- आरक्षी नितिन कुमार
- आरक्षी आकाश बंसल