नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार,बालिका बरामद

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता ,थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के मामले में 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बालिका को किया गया सकुशल बरामद।

घटना – दिनांक 02.10.2021 को थाना जैथरा पर वादी द्वारा अपनी नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 369/2021 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी/बरामदगी
घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा थाना अध्यक्ष जैथरा को बालिका की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर निर्देशित किया गया। आज दिनांक 11.10.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद करते हुए बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
अखण्ड प्रताप पुत्र रविन्द्र सिंह उर्फ डालसिंह निवासी नगला डाडा थाना जैथरा जिला एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. उ0नि0 संदीप कुमार राणा थाना जैथरा एटा
  2. का0 1294 राहुल लौर थाना जैथरा जनपद एटा
  3. का0 443 जयवीर सिंह थाना जैथरा जनपद एटा
  4. म0का0 180 चंद्र किरण

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks