
*काशी में जब प्रियंका ने अचानक एक महिला कांस्टेबल की ली झप्पी,आइए जानें पूरा माजरा* वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणासी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को पहुंची।एयरपोर्ट पर प्रियंका का जोरदार स्वागत हुआ।एयरपोर्ट से प्रियंका सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और दर्शन पूजन किया और इसके बाद अन्नपूर्णा देवी के दर्शन किए।प्रियंका यहां पर लगभग आधे घंटे दर्शन पूजन करने के बाद दुर्गाकुंड पहुंची यहां पूजा अर्चना के बाद परिक्रमा करने का निर्णय लिया।प्रियंका के परिक्रमा करते हुए अचानक उस समय सब हैरान हो गए जहां मंदिर से सटकर एक लेडी पुलिसकर्मी को प्रियंका ने इशारा किया। लेडी पुलिसकर्मी सुनने के लिए आगे बढ़ी तो प्रियंका ने भी आगे बढ़ते हुए रस्सी के दूसरी तरफ खड़ी महिला पुलिसकर्मी को गले से लगा लिया।प्रियंका का ये अंदाज काशी में खासा चर्चा में रहा।प्रियंका ने इससे पहले एयरपोर्ट से आते समय गाड़ी रुकवाकर वहां खड़े एक कांग्रेस कार्यकर्ता का हालचाल जाना। प्रियंका ने माता का विशेष पूजन कर खास सिंदूर भी माथे पर लगाया। अन्नपूर्णा मंदिर में महंत शंकरपुरी ने प्रियंका को मां का