तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ 11अक्टूबर को

एटा। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रदेश सरकार की सफलतापूर्वक साढ़े चार वर्ष पूर्ण होने के परिपेक्ष में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं कार्यक्रमों उपलब्धियों आदि से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन कराए जाने का निर्णय लिया गया है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं इरादे नेक काम अनेक शीर्ष के अंतर्गत मुफ्त वैक्सीन, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, युवाओं को नौकरी, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मिशन रोजगार, ओडीओपी को प्रदर्शित करते हुए जनपद एटा में 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी जिला पंचायत परिसर में आयोजित कराई जाएगी।
जन सामान्य से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर जिला पंचायत परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें।