साधु की हत्या का किया सफल अनावरण अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित किया गया गिरफ्तार,रिपोर्ट निशाकांत शर्मा

एटा–थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम जगरूप में हुई साधु की हत्या का किया सफल अनावरण अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी सहित किया गया गिरफ्तार।

घटना दिनांक 09:10 2021 को वादी हरिओम पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम मऊ बरौली थाना कोतवाली देहात ने थाना कोतवाली देहात पर लिखित सूचना दी की रज्जाक पुत्र शेर खान नि० ग्राम नगला जगरुप द्वारा वादी के भाई कृपालु (साधु) पुत्र स्वर्गीय टीकाराम कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है इस सूचना पर थाना कोतवाली देहात एटा पर धारा मुअस– 352/21 धारा–302 बनाम रज्जाक उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी व अनावरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय एटा द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली देहात को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 9.10.2021 को ही 24 घंटे के अंदर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात एटा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रज्जाक पुत्र शेर खाँ नि० ग्राम नगला जगरुप थाना कोतवाली देहात एटा को घटना में प्रयुक्त कुल्हाडी सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

महत्वपूर्ण बिंदु
1–अभियुक्त रज्जाक उपरोक्त ने बताया कि उसका बाबा के पास रोज आना जाना था और अच्छे सम्बन्ध थे।
2– करीब दस दिन पूर्व शिव मन्दिर पर भागवत कथा का आयोजन शुरु हुआ था जिसमें अभियुक्त रज्जाक उपरोक्त मौजूद था किसी बात को लेकर मृतक बाबा कृपाल द्वारा रज्जाक को डांट कर भगा दिया गया था जिससे अभियुक्त रज्जाक क्षुब्ध हो गया था।
3– अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बाबा के पास गाजा (सुलफा) / शराब आदि का सेवन करता था बाबा ने अभियुक्त रज्जाक का मन्दिर पर आने जाने के लिए मना कर दिया था।
4– दिनाक 08.10.21 की शाम करीब 5.00 बजे अभि0 रज्जाक मन्दिर पर बाबा के पास गया और शराब पीने के लिए पैसे माँगे इस पर बाबा ने उसे डाट कर भाग दिया था। अभियुक्त रज्जाक द्वारा मौके पर बाबा को देख लेगे व जान से मारने की धमकी दी थी ।
5– दिनांक 8/9.10.21 की रात्रि में अभियुक्त रज्जाक द्वारा मन्दिर की छत पर सो रहे साधू कृपाल की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1–रज्जाक पुत्र शेर खान नि० ग्राम नगला जगरुप थाना कोतवाली देहात एटा।

बरामदगी
1– घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी

गिरफ्तार करने वाली टीम

  1. श्री जगदीश चन्द्र (प्रभारी निरीक्षक )
  2. श्री देवीचरन सिंह ( वरिष्ठ उपनिरीक्षक)
  3. उ0नि0 श्री सत्यपाल भाटी (चौकी प्रभारी मरथरा)
  4. उ0नि0 श्री अभिलाख सिह (चौकी प्रभारी टीपीनगर)
  5. उ0नि0 श्री विपिन कुमार भाटी (चौकी प्रभारी लिप्टन) 6. है0का0 वीरेन्द्र पाठक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks