मरीज लेने गई ऐंबुलेंस पर जमकर पथराव, डॉक्टर को पीटते रहे लोग, भाग गए पुलिसवाले

*मुरादाबादः मरीज लेने गई ऐंबुलेंस पर जमकर पथराव, डॉक्टर को पीटते रहे लोग, भाग गए पुलिसवाले*

मुरादाबाद में मंगलवार देर रात एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। मरीज की मौत के बाद उसके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए एक टीम बुधवार को हाजी नेक मस्जिद के पास पहुंची जहां टीम पर पथराव किया गया।

*सड़क पर बिखरे पत्थर*

हाइलाइट्स:
मंगलवार देर रात मुरादाबाद में हुई थी एक जमाती की मौत
संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए लेने गई थी मेडिकल टीम
ऐंबुलेंस को चारों तरफ से लोगों ने घेरा और करने लगे पथराव
*जान बचाकर भागा मेडिकल स्टाफ, डॉक्टर को किया पीटकर अधमरा*
टीम के साथ गए पुलिसवाले भी छोड़कर भागे, मेडिकल स्टाफ ने काम करने से किया इनकार

*मुरादाबाद*
देश में मेडिकल टीम पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। बताया जा रहा है कि सूचना पर क्वारंटाइन करने वाले लोगों को लेकर निकली मेडिकल टीम पर जमकर पथराव हुआ। इलाके के लोगों ने ऐंबुलेंस क्षतिग्रस्त कर दी और डॉक्टर को पीटने लगे। भीड़ का कहर देखकर पुलिसवाले वहां से भाग गए।
बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में मंगलवार देर रात एक कोरोना मरीज की मौत हो गई थी। मेडिकल टीम इस मौत के बाद हाजी नेक की मस्जिद के पास से मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने के लिए लेने गई थी। ऐंबुलेस जैसे ही कुछ लोगों को लेकर निकली दर्जनों लोगों ने ऐंबुलेंस को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया।

*मुरादाबादः कोरोना पॉजिटिव जमाती ने तोड़ा दम, यूपी में पहली मौत*

ऐंबुलेंस में मौजूद डॉ. एससी अग्रवाल को खींचकर लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। चारों तरफ से पथराव होने पर वहां मौजूद पुलिस के सिपाही भाग निकले। मेडिकल स्टाफ भी जान बचाकर वहां से भागे जबकि लोगों ने डॉक्टर की जमकर पिटाई की। मेडिकल स्टाफ ने बताया कि लोगों ने वहां उन लोगों को पीटने की पहले से ही तैयारी कर रखी थी। क्योंकि जिस तरह एक आवाज के साथ पथराव शुरू हो गया।

*कोरोना जांचने वालों पर हमला, BDO लहूलुहान*

इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को दी गई। मौके पर पुलिस अधिकारी और अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद ऐंबुलेंस स्टाफ ने काम करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि अपनी जान इस तरह से जोखिम में डालकर वे काम नहीं करेंगे।

*मुख्यमंत्री ने कहा अक्षम्य अपराध, होगी NSA की कार्रवाई*
घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, स्टाफ और सफाई अभियान से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी, सुरक्षा में लगे सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मी इस आपदा की घड़ी में दिन रात सेवा कार्य में जुटे हैं। पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्वच्छता अभियान से जुड़े कर्मियों पर हमला एक अक्षम्य अपराध है, वह इसकी घोर निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे दोषी व्यक्तियों के खिलाफ आपदा नियंत्रण अधिनियम तथा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। दोषी व्यक्तियों ने जो राजकीय सम्पत्ति का नुकसान किया है उसकी भरपाई भी उनसे सख्ती से की जाएगी। जिला पुलिस प्रशासन ऐसे उपद्रवी तत्वों को तत्काल चिन्हित करें और प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा के साथ ही उपद्रवी तत्वों पर पूरी सख्ती भी करे।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks