
एटा- थाना सकरौली पुलिस को मिली सफलता, थाना सकरौली पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म तथा अपहरण की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सकरौली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सकरौली पर पंजीकृत मुअसं 126/21 धारा 363, 366, 376 भादंवि व 3/4 पोस्को एक्ट से संबंधित अभियुक्त जितेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र निवासी मिल्की थाना नारखी जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- जितेंद्र पुत्र पुष्पेंद्र निवासी मिल्की थाना नारखी जिला फिरोजाबाद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
- उ0नि0 श्री रामवीर शर्मा
- का0 नकुल शर्मा
- कांस्टेबल संतोष कुमार