पुतला दहन

पाकिस्तान का उसके राष्ट्रीय झंडे के साथ आज पुतला दहन

एटा।आज बजरंग दल ने माया पैलेस चौराहे पर श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा परिचय पत्र देखकर जो हिंदू अध्यापक की हत्या की गई है उसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ मिलकर पुतला फूंका ।

बजरंग दल के विभागाध्यक्ष ने कहा कश्मीर में एक बार फिर 1990 के दशक जैसी आतंकवादी घटना आरंभ हो गई है।

इन आतंकवादी घटना में चुन चुन कर हिंदुओं की हत्या की जा रही है ।

यह सब सीमा पार से पाकिस्तान प्रेरित आतंकवादियों द्वारा किया जा रहा है जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35a के हटने के बाद ओर अब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन होने के कारण आतंकवादी घटना में यकायक वृद्धि हुई है।

बजरंग दल आतंकवादी घटनाओं की कड़ी भर्त्सना करता है और विरोध प्रदर्शन द्वारा अपना रोष प्रकट कर रहा है ।

बजरंग दल कश्मीर के हिंदू समाज के साथ पूरी शक्ति के साथ खड़ा है।

बजरंग दल सरकार से मांग करता है आतंकियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देते हुए उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks