जनपद में विशेष अभियान के तहत 7021 लोगों को लगा टीका
एटा,

जनपदवासी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बखूबी साथ दे रहे हैं व अपना टीकाकरण करा रहे हैं। कोविड टीकाकरण अभियान को सशक्त करने के उद्देश्य से जनपद में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को कुल 148 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। केंद्रों पर शाम पांच बजे तक 7021 लोगों को टीका लगाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में टीकाकरण को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जनपद में शुक्रवार को विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इसके लिए जनपद में 148 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों पर कुल 7021लोगों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक करीब 8.88 लाख टीका की डोज लगाई जा चुकी है।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि आम लोगों को प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता टीका से जुड़ी सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने, अफवाहों से आम लोगों में पैदा हुए भ्रम की स्थिति को दूर करने व लोगों को प्रेरित कर टीका लगवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना का टीका बिल्कुल सुरक्षित है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शीघ्र टीका लगवा लेना चाहिए। इससे वह स्वयं को व अपने परिवार को कोविड से बचा सकेंगे। उन्होंने बताया कि गर्भवती व धात्री महिलाएं भी टीका लगवा सकती हैं।

वैक्सीन कोल्डचैन मैनेजर प्रवीन त्रिवेदी ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 12460 डोज कोवैक्सीन व 44670 डोज कोवीशील्ड उपलब्ध थी। इसके आधार पर ब्लॉक अलीगंज में 20, ब्लाक जैथरा में 21, ब्लॉक अवागढ़ में 16, ब्लॉक जलेसर में 17, ब्लॉक मारहरा में 19, ब्लॉक निधौलीकला में 16, ब्लॉक सकीट में 12, ब्लॉक शीतलपुर में 19 व एटा अर्बन में 8 टीकाकरण केंद्र बनाए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks