*सराहनीय कार्य जनपद एटा।*
*एटा ~ अवैध शराब बरामदगी एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत थाना मिरहची पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त गिरफ्तार, 34 पउआ देशी शराब बरामद।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे *अभियान के अन्तर्गत उप निरीक्षक श्री मदन मुरारी द्विवेदी मय हमराह कॉन्स्टेबल 1406 मनीष व कॉन्स्टेबल 1410 भूपेंद्र व कॉन्स्टेबल 364 सचिन चौहान* में थाना मिरहची पुलिस द्वारा तस्करी को ले जाई जा रही 34 पउआ देशी नाजायज शराब सहित एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
दिनांक 15.04.2020 को थाना मिरहची पुलिस द्वारा लॉकडाउन शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान *तस्करी हेतु ले जाई जा रही 34 पउआ देशी नाजायज शराब सहित एक शराब तस्कर को ग्राम सरनऊ पुलिया के पास पीपल के पेड़ के नीचे के पास से समय करीब 9:15 बजे गिरफ्तार किया गया है।* अभियुक्त द्वारा शराव तस्करी करने / लॉकडाउन का उल्लंघन करने के संबंध में अभियुक्त के विरूद्ध *थाना मिरहची पर मु0अ0स0 66/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188,269 ipc* पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-*
1- राजकुमार पुत्र जिलेदार सिंह निवासी ग्राम नगला संत थाना मिरहची जिला एटा
*बरामदगी*
34 पउआ देशी नाजायज शराब