
#Etah…
सीओ सिटी राजकुमार सिंह ने बढ़ाया एटा का मान
अंतर -जनपदीय जोनल पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीती 3 गोल्ड मेडल ट्रॉफी
◾13बी,अंतर -जनपदीय जोनल पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता वर्ष 2021 दिनांक 4.10.2021 से 7.10.21 (चार दिवस) जनपद आगरा में संपन्न हुई।
◾उक्त प्रतियोगिता में आगरा जोन के समस्त 8 जनपदो आगरा ,मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, एटा, कासगंज ,मैनपुरी,व फिरोजाबाद के राजपत्रित एवं अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारिओं ने भाग लिया।
◾उक्त प्रतियोगिता में सीओ सिटी एटा राजकुमार सिंह द्वारा ओपन सिंगल ओपन डबल्स व वेटरन सिंगल्स इवेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर कुल 03 गोल्ड मेडल ट्रॉफी जीती।
◾साथ ही एटा के कांस्टेबल सतीश शर्मा द्वारा मिक्स डबल्स इवेंट में सिल्वर मेडल प्राप्त किया गया।
◾इस प्रकार जनपद एटा की टीम ने उक्त प्रतियोगिता में 4 मेडल प्राप्त किए। जिनमें तीन गोल्ड मेडल अकेले सीओ सिटी ने प्राप्त किए।
◾जनपद एटा पुलिस के लिए यह पहला अवसर है की पुलिस जोनल प्रतियोगिता में एटा पुलिस टीम ने 4 मेडल(3 गोल्ड,1 सिल्वर) प्राप्त किए।
◾यहां यह उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व सीओ सिटी राजकुमार सिंह ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप 2017 में कोचीन केरल में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुके हैं।