लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसान एवं पत्रकार साथी की आत्मा शांति के लिए एवं शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ किया

लंबे समय से चल रहे आंदोलन के पश्चात गेहूं क्रय घोटाले में बाबू के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर आंशिक रूप से हुई कार्रवाई शतप्रतिशत समस्याओं का समाधान ना होने तक आंदोलन रहेगा जारी

लखीमपुर खीरी में शहीद हुए किसान एवं पत्रकार साथी की आत्मा शांति के लिए एवं शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि हेतु यज्ञ किया

एटा। आज दिनांक 07.10.2021 को 28 वें दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर सर्वप्रथम 11:30 बजे से यज्ञ कर लखीमपुर खीरी में देश के गृह राज्य मंत्री के बेटा द्वारा सत्ता के नशे में चूर होकर पैदल चल रहे किसानों पर गाड़ी चढ़ा कर हत्या की वजह से शहीद हुए किसान एवं पत्रकार साथी की आत्मा की शांति हेतु यज्ञ में आहुतियां दी गई एवं किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं के प्रति लापरवाह शासन प्रशासन की बुद्धि शुद्धि हेतु भी आहूतियां देकर भगवान से प्रार्थना की उक्त यज्ञ में यज्ञ आचार्य की भूमिका स्वामी व्यास जी महाराज एवं पंडित ओम देव शास्त्री मिरहची ने संयुक्त रूप से निभाई।

एवं गेहूं क्रय में हुए घोटाले में कार्रवाई के नाम पर संबंधित विभागीय बाबू के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर आंदोलनकारी किसानों को आंशिक रूप से सफलता प्राप्त हुई है सही मायने में तो जब तक जितने भी लोग इस बड़े घोटाले में लिप्त हैं उन सबके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि कहीं ना कहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि मोदी जी ने जो गरीबों में 5 किलो प्रति यूनिट निशुल्क राशन वितरण करने के लिए भेजा था उसी को संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारियों की मिलीभगत से 1975 रु0/ कुंटल में सरकार को ही बेच दिया गया है इसलिए इस मुद्दे में व्यापक कार्यवाही की आवश्यकता है और जब तक पारदर्शिता के साथ बड़ी कार्रवाई नहीं होगी तबतक जिले में लूट मचाने वाले अधिकारी कर्मचारियों के हौसले बुलंद रहेंगे साथ ही जब तक शत-प्रतिशत समस्याओं का समाधान नहीं होगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

पत्रकार बबलू चक्रवर्ती के नेतृत्व में काफी संख्या में पत्रकार साथियों ने यज्ञ में आहुति दी।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रदेश महासचिव रघुबीर सिंह यादव, डॉ0 अनिल कुमार सिंह, शिबशंकर फौजी, एस0पी0 राजपूत, श्यामा वेगम, अनुपमा पांडे, मनोज देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks