विशेष अभियान में आज 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य —- सीएमओ

विशेष अभियान में आज 30 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य —- सीएमओ

एटा !जिले में उत्साह के साथ कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में शुक्रवार को एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया है। इसमें 30000 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है व जनपद के पास टीकाकरण के लिए उपयुक्त मात्रा में वैक्सीन की डोज उपलब्ध है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में विशेष टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 28000 टीका की डोज जनपद को उपलब्ध कराई गई है । इस प्रकार गुरुवार को जनपद के पास टीकाकरण के लिए कुल 52370 डोज कोवीशील्ड व 12900 डोज कोवैक्सीन स्टॉक में मौजूद है । गुरुवार को जनपद में कुल 157 कोविड-19 टीकाकरण केंद्र पर टीकाकरण किया गया व जनपद में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर शुक्रवार को आयोजित होने वाले एक दिवसीय विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 30000 लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
डॉ, त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवाएं व विशेष टीकाकरण अभियान को सफल बनाएं। इस दौरान लोग संयम बनाए रखें और अपनी बारी आने पर टीका लगवाएं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए टीकाकरण अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हम सभी को अपने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा करते हुए टीका अवश्य लगवाना चाहिए। हम तब तक पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं जब तक कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका न लग जाए।
उन्होंने बताया कि जनपद में टीकाकरण के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि टीका की दोनों डोज लगवाना अति आवश्यक है। इसके बाद भी करीब 1.1 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने समय होने के बाद भी टीके की दूसरी डोज नहीं लगवायी है। टीके की दोनों डोज लगवाने के पश्चात शरीर में कोरोना के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है। अतःजिन लोगों ने पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज का समय पूर्ण होने के बाद भी नहीं लगवाया है, वह लोग शीघ्र टीका की दूसरी डोज लगवा लें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks