सोनू सूद ने किया सचेत, कहा- मेरे नाम से पैसे मांगने वालों की करो शिकायत

 

लॉकडाउन में घर से दूर फंसे मजदूरों और अन्य जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे एक्टर सोनू सूद ने लोगों को सतर्क किया है. उन्होंने सभी को ऐसे लोगों से सावधान रहने को कहा है जो उनके नाम पर मदद करने के लिए पैसे मांग रहे हैं. सोनू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि वह श्रमिकों की निशुल्क सेवा कर रहे हैं.

एक्टर ने लिखा- ‘दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहे हैं वो बिल्कुल नि:शुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्त‍ि मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीज‍िए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए’. मालूम हो कि सोनू अपने खर्चे पर बसों का इंतजाम कर लोगों को उनके घर तक पहुंचा रहे हैं. वे लोगों से सोशल मीड‍िया या अन्य माध्यम से संपर्क कर उनकी मदद कर रहे हैं.

 

उनके इस काम को पूरे देश में काफी सराहा जा रहा है. लोग उन्हें गरीबों का मसीहा तक कह रहे हैं. हाल ही में उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने अपने काम की ब्रीफिंग देने के लिए कार्यालय पर बुलाया था. इस दौरान सोनू ने बताया कि किस तरह वे लोगों को खाना खिला रहे हैं और उन्हें उनके घरों तक भेज रहे हैं.

सोनू ने पूरा ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक कितने लोगों को भेजा जा चुका है और आगे के प्लान क्या हैं. राज्यपाल सोनू सूद के इस नेक काम से काफी खुश हुए और उनकी तारीफ भी की. साथ ही उन्होंने एक्टर को इस बारे में भी आश्वस्त किया कि वे एक्टर के इस नेक काम में पूरी तरह से उनका सपोर्ट करेंगे.

सोशल मीडिया पर कोई उन्हें फरिश्ता कह रहा है तो कोई उन्हें मसीहा कह कर बुला रहा है. कोई उन्हें सुपरस्टार कह रहा है तो कोई उन्हें रियल हीरो कह रहा है. एक्टर ट्विटर पर हर उस शख्स का जवाब दे रहे हैं जो उनसे मदद की उम्मीद लगाए बैठा है. सोनू सूद भी अपनी ओर से हर संभव मदद करने का प्रयास कर रहे हैं.

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks