मुरादाबाद- 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसान और भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है, सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता लखीमपुर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलने की होड़ में लगे हुए हैं, आज राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज देर शाम जैसे ही दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे 09 पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया मजबूरन उन्हें वापस लौटना पड़ा सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया है और उन्हें रोकने और अब वह वापस जा रहे हैं।वही मुरादाबाद के जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस नेताओं को मुरादाबाद के किसी अन्य स्थान पर ले जाकर बातचीत की जाएगी उसके बाद जो भी बातें होगी उस पर अमल किया जाएगा,
डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें नजर आ रहा है कि पुलिस ने जानबूझकर रास्ता बंद कर रहा है रखा है अब उन्हें वापस भेजा जा रहा है अब वापस जा रहे हैं।
मुरादाबाद पुलिस ने दिल्ली से लखीमपुर जाते हुए सचिन पायलट को मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे इलाके के दलपतपुर टोल प्लाजा पर रोका और उन्हें वापस कर दिया।