
अलीगढ़ में नव कुंडीय चण्डी महायज्ञ का आयोजन 8 अक्टूबर को
शारदीय नवरात्रि में विश्व महामारी कोरोना से मुक्ति एवं सर्व कल्याण की कामना के लिए श्री कृष्ण अनुष्ठान केंद्र के द्वारा अलीगढ़ में नव कुंडीय चण्डी महायज्ञ का आयोजन 8 अक्टूबर शुक्रवार को मथुरा रोड़ स्थित पॉम रॉयल गेस्ट हाउस में किया जाएगा।आचार्य सुमित कृष्ण शास्त्री ने बताया कि नव चण्डी शक्ति का ही एक अंग है, नव चण्डी पूजा अनुष्ठान के दौरान देवी के नौ रुपों का पूजन होता है। नव चण्डी यज्ञ से सभी कष्ट दूर होते है और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। महायज्ञ के नौ हवनकुंडो पर विद्वान पुरोहितों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सर्व कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी। महायज्ञ में नौ ब्राह्मणों द्वारा निरंतर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा।