प्रशासन एवं किसान नेताओं के बीच बैठक में तय हुए बिंदुओं पर कल 12 बजे धरना स्थल पर कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा अग्रिम निर्णय

प्रशासन एवं किसान नेताओं के बीच बैठक में तय हुए बिंदुओं पर कल 12 बजे धरना स्थल पर कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा अग्रिम निर्णय

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 05.10.2021 को पिछले छब्बीस दिनों से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है उसी को लेकर अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में बिन्दु बार वार्ता हुई उक्त वार्ता में प्राशासन की तरफ से दिए जा रहे आस्वासन को लेकर कल 12 बजे से एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अखिल भारतीय किसान यूनियन की वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है उक्त बैठक मैं जो भी सर्वसम्मति से अग्रिम रणनीति तय की जाएगी उसकी 2:30 बजे पत्रकार वार्ता कर विधिवत घोषणा की जाएगी संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि समय से बैठक में पहुंचकर एटा मैं चल रहे आंदोलन को सही दिशा देने का कष्ट करें।

उपरोक्त बैठक में संगठन की तरफ से प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, राष्ट्रीय संरक्षक बाबूराम वर्मा, युवा मंडल महासचिव कुलदीप कुमार, जिला प्रवक्ता आशुतोष, तहसील उपाध्यक्ष राकेश कुमार, जिला महासचिव विनय कुमार, प्रमुख किसान नेता प्रदीप अहीर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks