ड्यूटी से घर वापस लौट रहा युवक नहीं पहुंचा घर,, 1 दिन बाद मिला रेलवे लाइन किनारे उसका शव

कानपुर बीते दिन सोमवार को गोविंद नगर थाना अंतर्गत दादा नगर फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र से गुजर रही झांसी रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव जिसे देख वहां से गुजर रहे राहगीरों पुलिस को दी सूचना
सूचना पाकर घटनाक्रम में पहुंची पुलिस ने शव की जांच की जांच के दौरान मृतक की जेब से मिली पर्ची, जिसमें लिखे मोबाइल नंबर से मृतक के परिजनों का पता चल सका जिसके बाद पुलिस ने उन्हें घटनाक्रम में बुलाया जहां खबर पाकर पहुंची मृतक की पत्नी ने शव की पहचान की पति के शव को देख पत्नी जोर जोर से रोने चीखने लगी
पत्नी के मुताबिक विष्णु गुप्ता उम्र 42 वर्ष पिता स्वर्गीय जुग्गी लाल गुजैनी जी ब्लॉक में पत्नी गुड़िया संग किराए के मकान में रहते थे और मूल रूप से सीसामऊ के रहने वाले थे रनिया किसान मसाला फैक्ट्री में काम करते थे जो रोज सुबह 7:00 बजे अपने काम पर जाते थे और 9:30 बजे तक घर वापस आ जाते थे लेकिन बीते दिन रविवार को विष्णु रोज की तरह सुबह 7:00 बजे अपने काम पर निकले और रात अपने समय पर घर वापस नहीं आए तो उन्हें फोन कर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह गुजैनी टेंपो स्टैंड पर आ गए हैं बस 10 मिनट में घर आ रहे हैं लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटे और उनका अगले दिन शाम को रेलवे लाइन किनारे शव पड़ा मिला
पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलवाकर शव की जांच करवाई वा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा