
एटा।आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में मनाई जा रहे अमृत महोत्सव के उपलक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को वर्चुअल चाबी वितरण कार्यक्रम आज दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को नगर पालिका परिषद अलीगंज के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार गुप्ता (राजू भैया) की धर्मपत्नी श्रीमती रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न कराया गया जिसमें पूर्ण आवासों के लाभार्थी श्रीमती माधुरी पत्नी राजवीर सिंह मौ. गुलाम हुसैन, सोन तारा पत्नी देवी दयाल मो. बालकिशन संतोषी पत्नी सतीश चंद्र, सुमन पत्नी सुरेंद्र मो. सुदर्शनदास, सितारा पत्नी चमन मो.काजी, अनीता पत्नी सुरेश चंद मौ. सुदर्शन दास, अलका पत्नी अजीत मो.चतुर्भुज आदि अनेकों लाभार्थियों ने कार्यक्रम में भाग लिया
कार्यक्रम में गौरव गुप्ता ,उमेश चंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता (लाला), विमल गुप्ता उर्फ लालू शिव कुमार गुप्ता ,सुमित कुमार गुप्ता विनोद राठौर, सुनील कुमार गुप्ता, शुभम राठोर आदि लोग उपस्थित रहे