
एटा जिला शहर कांग्रेसी जिला N.S.U.I.जिला किसान कांग्रेसी शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी एटा द्वारा आंदोलन किया गया
किसानों की हत्या कर आंदोलन को कुचलना चाहती है बीजेपी सरकार कांग्रेस
कल लखीमपुर खीरी में आजादी के बाद भाजपा सरकार के मंत्रियों के द्वारा किसानों के विरुद्ध हुई अब तक कि सबसे बड़ी घटनाओ में से एक थी। 6 किसानों की निर्मम तरीके से भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री और उसके उसके बेटे द्वारा नरसिंह आर किया गया उक्त घटना के बाद किसानों के समर्थन में किसानों को सांत्वना देने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश दीदी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी , सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित प्रदेश स्तरीय तमाम नेता लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए लेकिन पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस के समर्थन में उतरी हुई प्रियंका गांधी को तानाशाही तरीके से असंवैधानिक रूप से रात में गिरफ्तार करके सीतापुर पुलिस लाइन में भेज दिया ।
उनकी गिरफ्तारी के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी एवं विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने *जिला कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए जनपद के सबसे व्यस्ततम जीटी रोड कचहरी तिराया पर चक्का जाम करके योगी सरकार का पुतला भी फूंका सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष था चक्का जाम करते हुए जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा उत्तर प्रदेश के अंदर जबसे योगी सरकार बनी है कोई वर्ग ऐसा नहीं है डंडे के बल पर सरकार ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया
एटा शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा सरकार किसानों का नरसंहार कर पिछले 10 महीने से किसानों के चल रहे शांतिप्रिय हिंसात्मक आंदोलन को कुचलना चाहती है उक्त नरसंहार को सरकार के गृह राज्य मंत्री उसके बेटे ने किया है उसका इशारा भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री पहले ही कर चुके थे *कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी नेता प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में देश के अंदाताओ के साथ खड़ा हुआ है। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता जी ने कहा ,किसान नौजवान शोषित वर्ग की बुलंद आवाज हमारी सबकी नेता प्रियंका गांधी जी की तानाशाही सरकार से तुरंत रिहाई की मांग की मांग करते हुए पीड़ित परिवारों से मिलवाया जाए। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव झारखंड प्रभारी इमरान अली ने कहां
भाजपा गाड़ी डिसबैलेंस की बात कर रही है लेकिन कांग्रेस कह रही है कि देश और प्रदेश सरकार की भाजपा सरकार पूरी तरह से दिसबैलेंसिंग हो चुकी है इस सरकार को अब सत्ता से नैतिकता के आधार पर तुरंत हट जाना चाहिए।
उक्त पैदल मार्च और चक्का जाम आंदोलन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक जलेसर प्रेमपाल सम्राट एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रजत यादव महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव नीलम राज जिला महासचिव भगवान स्वरूप प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष चोब सिंह धनगर शहर उपाध्यक्ष भोला गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष नीरज मिश्रा, कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक के शहर अध्यक्ष रियाज अब्बास
कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर उपाध्यक्ष अकराम कोरेशी, शहर महासचिव मोहम्मद सैफ उर्फ सुल्तान अली , कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर उपाध्यक्ष राशीद खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक शहर महासचिव मोहम्मद अफजाल,परवेज सिद्धकी अरविंद कश्यप नैना शर्मा एडवोकेट चंद्रकांत गांधी मदन गोपाल रविंद्र लोधी आदि लोग उपस्थित थे