अलीगढ़,19 मई को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी को बस मामले में फर्जी केस लगाकर गिरफ्तार किया गया।
राजीव गांधी जी के शहादत दिवस (21 मई) के मौके पर राजीव जी की शहादत को सलाम करते हुए पूरे प्रदेश से लगभग 50,000 कार्यकर्ताओं ने फेसबुक लाइव के जरिए इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। उसके बाद 27 तारीख को कई जगहों पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया गया और सोशल मीडिया के जरिए काली पट्टी बांध कर इसके खिलाफ आवाज उठाई गई।
प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भयंकर रोष है। प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने इस बात को ठाना है कि चूंकि अजय लल्लू जी की गिरफ्तारी सेवा कार्य को रोकने के लिए की गई है इसलिए प्रदेश के कार्यकर्ता सेवा कार्य नहीं रोकेंगे।
कई जगहों पर गिरफ्तारी के विरोध में जल सत्याग्रह, मशाल जुलूस और धरने हुए। आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हवन करके प्रदेश भाजपा सरकार को सद्बुद्धि की कामना करते हुए अजय लल्लू जी की रिहाई की मांग की।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लखनऊ व दिल्ली में इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए इसका विरोध किया। कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी ने प्रदेश अध्यक्ष जी के माता – पिता से बात की और इस दमन के खिलाफ आवाज उठाई। कई अन्य प्रदेशों के कांग्रेस नेताओं ने भी यूपी अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ताओं पर हो रहे दमन के खिलाफ आवाज बुलंद की।