राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में होंगे अनेकानेक कार्यक्रम

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में होंगे अनेकानेक कार्यक्रम

डीएम ने गांधी जयन्ती के अवसर पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ सफाई अभियान चलाने के दिए निर्देश

एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर को जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। डीएम ने कहा कि गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रातः 9 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। सभी कार्यालयों, विद्यालयों आदि में महात्मा गांधी जी के बड़े चित्र का अनावरण या माल्यार्पण किया जायेगा तथा गांधी जी के जीवन संघर्ष, उनकी देश सेवा व उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जायेगा। विशेष रूप से निर्बलों के कल्याण संबंधी अंत्योदय की उनकी अवधारणा भावात्मक एकता और अखण्डता के समूह में विचारों का संक्षेप में परिचय दिया जायेगा। इसके साथ ही पं0. दीनदयाल उपाध्याय की जीवन शैली पर भी परिचय दिया जाएगा।

डीएम ने कहा कि प्रातः 10 बजे स्कूलों, कालेजों में गांधीवादी जीवन दृष्टि का प्रचार व गांधी जी की विभिन्न पहलुओं पर विद्यार्थियों की वाद विवाद प्रतियोगिता, गोष्ठी आयोजित की जायेगी। महिलाओ की उन्नति, वालिका शिक्षा प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक तथा सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए सामाजिक चैतना पैदा करने के लिए महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य एवं विशेष कार्यक्रम किया जायेगा। गांधी जी की ग्राम स्वराज्य की अवधारणा के अनुसार ग्रामों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने तथा मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने व ग्रामवासियों में स्वचरित्रता सादगी तथा स्वावलम्बन की भावनाओं को उत्पन्न किये जाने के संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी अपने स्तर से एक परिपत्र तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद को जारी कर ग्राम प्रधान द्वारा उक्त कार्यक्रम सम्पन्न करायेंगे।

गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक ओडीएफ के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यां के संबंध में डीपीआरओ द्वारा सफाई अभियान के बारे में भी कार्यवाही की जाएगी तथा सभी अपने कार्यालयों के अन्दर व बाहर अभियान चलाकर साफ सफाई करायेंगे। ब्लाक व तहसील स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। अपरान्ह 1 बजे से 2 बजे तक स्वर्ण जयन्ती ग्रामों में एक वट वृक्ष उसी ग्राम में स्वतंत्रता सेनानी के नाम लगाया जाए। यह कार्यवाही जिला विकास अधिकारी, जिला वन अधिकारी के नेतृत्व में होगी। अपरान्ह 3 बजे से 6 बजे तक सभी केबिल आपरेटर के सहयोग से गांधी जी के जीवन से संबंधित जीवन वृत्त का प्रसारण कराया जाएगा। इस दौरान ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks