प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से डी0 ए0 पी0 / खाद , बीज व्यापारी कर रहे हैं लूट

एटा।आपको अवगत कराना है कि आज दिनांक 01.10.2021 को बाइसवें दिन भी अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा उक्त धरना स्थल पर क्रमिक अनशन के तीसरे दिन प्रातः 10:00 बजे से 24 घंटे के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदीप यादव हरनावली, मुकेश कुमार रहे।
उक्त बैठक में सर्वप्रथम किसानों ने अवगत कराया कि सहकारी समितियों के गोदामों पर एक षड्यन्त्र के तहत डी0 ए0 पी0 की सप्लाई कम करदी गई है जिससे प्राइवेट दुकानदारों के द्वारा खुलेआम लूटा जा सके इस षड्यन्त्र में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी भूमिका है इस बड़ी लूट में विभागीय अधिकारियों के साथ साथ जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने उक्त भृष्टाचार में हिस्सेदारी करली है जिस बजह से 1200 रू बाली डी0 ए0 पी0 1400 रू में खुलेआम बिक रही है जिसपर अंकुश नहीं लगाया गया तो अखिल भारतीय किसान यूनियन उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी इसलिए पर्याप्त मात्रा में डी0 ए0 पी0 सरकारी दुकानों पर तत्काल उपलब्ध कराई जाए एवं प्राइवेट दुकानदारों को थोक विक्रेताओं के द्वारा ब्लेक में सप्लाई दी गई है इसलिए फुटकर एवं थोक विक्रेताओं पर एक साथ शिकंजा कसा जाए जिससे किसान की लूट को बचाया जा सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सोलंकी, मण्डल सचिव अवनीश यादव, जिलाध्यक्ष बबलू नागर, संरक्षक बाबूराम वर्मा, प्रशांत पुंडीर एडबोकेट, हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, सरमन वर्मा, रमेश हलवाई, रामअवतार प्रभु, शकुंतला देवी, अनुपमा पांडे सहित आदि लोग उपस्थित रहे।