
एटा- थाना मलावन पुलिस को मिली सफलता, करीब 15 दिन पूर्व थाना मलावन क्षेत्र में युवक की हत्या की घटना का सफल अनावरण, पत्नी ने महिला मित्र संग रची थी पति की हत्या की योजना, पत्नी सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार, एटा पुलिस की तथ्यात्मक विवेचना से तीन बेकसूर नामजद बचे जेल जाने से *घटना -* दिनांक 17/18-09-2021 की रात्रि में समय करीब 01.00 बजे थाना मलावन पुलिस को सूचना मिली की छछैना व सैथरी के बीच में एटा की तरप जाने वाले जीटी रोड के किनारे एक शव पड़ा है इस सूचना पर थाना मलवान पुलिस मौके पर पंहुच कर शव को कव्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया तथा शव की तलाशी में मृतक के पहने पैन्ट की जेब से एक ड्राईविंग लाईसेन्स मिला जिस पर जयप्रकाश पुत्र भूप सिंह निवासी पोस्ट आफिस वाली गली खन्दारी थाना हरीपर्वत आगरा लिखा था । जिससे उक्त पते पर सूचना हेतु द्वारा डीसीआर एंव सम्बन्धित थाना हरीपर्वत को सूचना दी गयी । सूचना पाकर मृतक जयप्रकाश उपरोक्त का भाई एंव परिजन सुबह 05.00 बजे थाना मलावन पर आये और मृतक के शव की शिनाख्त की तथा पोस्टमार्टम करवाया पोस्टमार्टम के पश्चात मृतक के भाई सत्यप्रकाश द्वारा मृतक की पत्नी रेनू के द्वारा बताये अनुसार मुअसं- 159/21 धारा 302 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट बनाम फर्रू, मुमताज, छिंगा निवासीगण आगरा के विरूद्ध पंजीकृत कराया गया। *अनावरण तथा गिरफ्तारी-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये क्षेत्राधिकारी सकीट को विवेचना की गहनता से छानबीन हेतु निर्देशित किया गया। सर्विलांस की मदद व अन्य साक्ष्य संकलन से घटनास्थल पर नामजद अभियुक्तो की उपस्थिति नही पायी गयी बल्कि घटना स्थल पर घटना के समय नीशू पुत्री बृजमोहनलाल निवासी नगला टाकन थाना बेबर जनपद मैनपुरी व विजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिलही थाना वेवर जनपद मैनपुरी व शैलेन्द्र उर्फ शैलेष पुत्र रामेश्वरदयाल निवासी जिलही थाना वेवर जनपद मैनपुरी व मनोज पुत्र रामअवतार निवासी अहमदपुर करूआमई थाना बेबर जनपद मैनपुरी की उपस्थिति पाई गयी इस प्रकार थाना मलावन पुलिस द्वारा दिनांक 01.10.2021 को प्रातः करीब 08.10 बजे रेनू, विजय सिंह व शैलेन्द्र को उनके मकानों के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त विजय सिंह ने बताया कि दिनांक 17-09-2021 को मुझे व शैलेन्द्र को नीशू ने बेबर बुलाया था और कहा कि एक काम करना है जिसमें पैसे मिलने है आगरा से एक आदमी को लेकर आना है और सबक सिखाना है । इस काम के लिये एक लाख रूपये हमे मिलेगा इस पर हम तीनो तैयार हो गये शैलेन्द्र ने अपनी वैगनकार यूपी 84 एडी 7037 लेकर आया जिसमे हम लोग बैठ कर आगरा गये नीशू अपने मोबाईल से आगरा में उस व्यक्ति की पत्नी रेनू से बराबर बात करती रही हम लोग आगरा जाकर दीवानी क्रासिंग के पास रूक गये नीशू कचहरी के गेट पर जाकर रेनू से उस व्यक्ति जिसका नाम जयप्रकाश था जो रेनू का पति था को लेकर गाड़ी में बैठाकर भोगांव आरएस पेट्रोल पम्प पर आये वहां पर विजय का ट्रक खड़ा था जिसमें माल लोड था जिसे दिल्ली जाना था रूके वहां पर रेनू ने 38000 रुपये विजय को दिये तथा 27000 रुपये शैलेन्द्र को दिये तथा 5000 रुपये कन्डकटर मनोज को दिये और पैसे बाद में देने को कहा फिर नीशू शैलेन्द्र व मृतक जयप्रकाश वैगनार कार में बैठकर आगे आगे चल दिये व विजय सिंह व मनोज ट्रक लेकर पीछे पीछे आने लगे । फिर हम लोग टोल क्रास कर छछैना से आगे पहुंचे तो नीशू, शैलेन्द्र व जयप्रकाश गाड़ी रोककर पहले से खड़े थे जैसे ही मैं पंहुचा तैसे ही नीशू ने जयप्रकाश को धक्का देकर नीचे गिरा दिया और मैने अपने ट्रक से उसे कुचल दिया। फिर ट्रक लेकर मै दिल्ली चला गया और यह लोग वापस मैनपुरी की तरफ चले गये। इस प्रकार मृतक की पत्नी रेनू ने साजिश के तहत अपने पति जयप्रकाश की हत्या करवा दी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण बिन्दु –
1- मृतक जयप्रकाश तथा रेनू की शादी करीब 10-12 वर्ष पूर्व हुई थी, जिनके दो बच्चे हैं।
2- शादी के पश्चात रेनू अपने ससुरालीजनों से अलग अपने पति के साथ किराये पर करीब तीन वर्ष रही, उसके बाद जयप्रकाश पत्नी के साथ अपने निज-निवास पर रहने लगा।
3- रेनू आगरा में एक वकील की मुंशी का काम करती थी, जहॉ उन्हीं वकील के पास नीशू का मुकदमा चल रहा था, इसी दौरान रेनू व नीशू की आपस में मित्रता हो गयी। रेनू के मुंशी के काम में देर से घर आना जयप्रकाश को अच्छा नहीं लगता था, और जयप्रकाश का रेनू को टोकना रेनू को अच्छा नहीं लगता था, इसलिये रेनू अपने पति से छुटकारा चाहती थी और अपने पति से तलाक लेने के लिये परिवार न्यायालय में उसने वर्ष 2020 में एक वाद भी दायर किया था।
4- रेनू की आम-शौहरत व चाल-चलन ठीक नहीं था, उसका कई युवकों के साथ अफेयर चल रहा था। आगरा में तैनात एक आरक्षी से भी रेनू के सम्बन्ध थे, आरक्षी का रेनू के घर आना-जाना लगा रहता था, जिसका रेनू के ससुरालीजन व पति द्वारा विरोध किया गया। दबाव में आकर रेनू ने उक्त आरक्षी के विरुद्ध धारा 507, 376 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराकर उसे जेल भिजवा दिया।
5- नीशू से दोस्ती हो जाने पर रेनू ने अपनी समस्या उसे बताई तो नीशू ने कहा कि कुछ रुपये खर्च करने होगें तो उसके पति को वह अपने कुछ पुरुष मित्रों की मदद से रेनू के रास्ते से हटवा देगी। यहीं से दोनों ने मिलकर जयप्रकाश की हत्या करने का षड़यन्त्र बनाया।
6- दिनांक 17.09.2021 को नीशू ने अपने साथी शैलेन्द्र व विजय को तैयार कर शैलेन्द्र की वैगन आर कार में बैठकर तीनों पहले तो आगरा आये, जहॉ रास्ते भर नीशू रेनू से मोबाइल पर सम्पर्क करती रही और आगरा आकर जयप्रकाश को नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गये, रास्ते में एत्मादपुर के पास से उन्होनें एक शराब की बोतल खरीदी और चारों ने साथ में पी।
7- इसके बाद चारों भोगांव आरएस पेट्रोल पम्प पर आये वहां पर विजय का ट्रक खड़ा था जिसमें माल लोड था जिसे दिल्ली जाना था, वहां रेनू ने 38000 रुपये विजय को दिये तथा 27000 रुपये शैलेन्द्र को दिये तथा 5000 रुपये कन्डक्टर मनोज को दिये और पैसे बाद में देने को कहा।
8- इसके बाद नीशू, शैलेन्द्र व जयप्रकाश वैगन आर कार में बैठकर ट्रक के आगे आगे चल दिये व विजय सिंह व मनोज ट्रक लेकर पीछे पीछे आने लगे। फिर टोल क्रास कर छछैना से आगे पहुंचे तो नीशू, शैलेन्द्र ने शराब के नशे में धुत जयप्रकाश को कार से नीचे उतार कर रोड पर धक्का दे दिया पीछे से ट्रक लेकर आ रहे विजय ने जयप्रकाश के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। फिर ट्रक लेकर विजय दिल्ली चला गया और नीशू व शैलेन्द्र वापस मैनपुरी की तरफ चले गये।
9- इस प्रकार अभियुक्तगण द्वारा जयप्रकाश की हत्या कर उसे दुर्घटना का रुप दिया गया। और तीन बेकसूर लोगों को अभियोग में नामजद कर पुलिस की नजर से बचने का असफल प्रयास किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता –
- रेनू उर्फ पूजा पत्नी जयप्रकाश निवासी खन्दारी थाना हरीपर्वत आगरा
- शैलेन्द्र उर्फ शैलेष पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी जिलही थाना बेबर जनपद मैनपुरी
- विजय सिंह पुत्र ओमप्रकाश निवासी जिलही थाना बेबर जनपद मैनपुरी फरार अभियुक्त-
- नीशू पुत्री बृजमोहनलाल निवासी नगला टाकन थाना बेबर जनपद मैनपुरी
- मनोज पुत्र रामौतार निवासी अहमदपुर करूआमई थाना बेबर जनपद मैनपुरी अनावरण करने वाली पुलिस टीम
- सर्विलासं सेल
- प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
- उनि श्री राहुल बालियान
- एचसी नूरउद्दीन गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
- प्रभारी निरीक्षक श्री सीताराम सरोज
- उनि श्री राहुल बालियान
- हैका नूरुद्दीन
- एचसी सूरजपाल