खंगाले जाऐगें पंजीक्रत हॉस्पीटलों के सर्जीकल अभिलेख,हेरा फेरी होने पर होगा लायसेंस रद्द

डीएम के निर्देशन में फर्जी हॉस्पीटलों पर बडी  कार्यवाही , छापे के दौरान धरा गया फर्जी सर्जन

खंगाले जाऐगें पंजीक्रत हॉस्पीटलों के सर्जीकल अभिलेख,हेरा फेरी होने पर होगा लायसेंस रद्द

एटा ! जनपद में सैकडा से ऊपर संचालित रजिस्टर्ड
हॉस्पीटलों एवं अनगिनत संख्या में खुल्लम खुल्ला चल रहे नाजायज क्लीनिकों व हॉस्पीटलों एवं नर्सिगं होम पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल के निर्देशन में सीएमओ डा. उमेश त्रिपाठी द्वारा बडी कार्यवाही को अंजाम देते हुऐ गठित विभागीय टीम व एसडीएम के जरिऐ शिकोहाबाद रोड पर श्री राम हॉस्पीटल व न्यू श्री राम हॉस्पीटल पर जबर्दस्त छापा डलवाकर सीज करते हुऐ अन्य संचालित अवैध हॉस्पीटलो के संचालको को खुला संदेश दिया गया है कि वह इस अवैध चिकित्सा व्यवसाय के गोरख धन्घे को तत्काल बंद कर दें ! गत गुरूवार को एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री व सदर तहसीलदार एवं डिप्टी सीएमओ डा. राजेश शर्मा ,डा. अभिनव दुबे ,डा.एस.सी.नागर तथा भारी पुलिस बल की मौजूदगी में श्री राम हॉस्पीटल व न्यू श्री राम हॉस्पीटल को सील किया गया ! इस दौरान छापामार टीम ने फर्जी झोलाछाप सर्जन सी जे सिहं को मौके पर सीजर करते हुऐ पकड लिया , जैसे ही उसने एक सरकारी संबिदा डाक्टर की कार में बैठकर भागने का प्रयास किया तो एसडीएम के अर्दली व अन्य सरकारी कर्मियो ने कार को जबरिया रोककर उसे अपनी गिरफ्त में लिया तो कार की ड्रायविगं कर रहे संविदा डाक्टर ने बंदर घुडकी से सरकारी कर्मियो को डराने का प्रयास किया तो वहां खडे तमाशबीनो ने संविदा डाक्टर की इज्जत में सरे राह चार चांद लगा दिऐ ! छापामार टीम ने फर्जी सर्जन को कोतवाली नगर पुलिस के हबाले कर दिया !
फर्जी झोलाछाप सर्जन का अकराबाद अलीगढ में  किसी एमबीबीएस के नाम से पंजीक्रत ज्योति हॉस्पीटल संचालित है ! स्वास्थ्य विभाग द्वारा फर्जी झोलाछाप सर्जन सी जे सिहं के विरूद्द कोई तहरीर न दिऐ जाने के चलते पुलिस द्वारा शांति भहं की धापा में चालान कर दिया गया ! सीएमओ के निर्देशन में फर्जी सर्जन सी जे सिहं से सीजर करवाने वाले कई पंजीक्रत व अपंजीक्रत नर्सिगं होम व हॉस्पीटलों पर स्वास्थ्य विभाग की छापामार टीम की पैनी नजर बनी हुई है !
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अतिशीघ्र पंजीक्रत अस्पतालों में होने वाले सीजर केसो के अभिलेख खगांले जाऐगें ऐसी सूचना है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks