ग्रापए के पत्रकार सम्मेलन में लिया गया संघे शक्ति कलियुगे की तर्ज पर एकजुटता का संकल्प

एटा !  गत दिवस जिला सहकारी बैंक सभागार में  ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के संयोजन व भरत वर्मा के सहसंयोजन व प्रमुख समाजसेवी राकेश गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में उपस्थिति ग्रामीण अचंल के पत्रकारो ने ” संघे शक्ति कलियुगे ” के नारे को बुलंद करते हुऐ सगंठित रहने का संकल्प लिया ! कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोव्रद्द पत्रकार नेत्रपाल सिहं द्वारा की गयी तो संचालन पत्रकार पी एस राजपूत द्वारा किया गया ! पत्रकार सम्मेलन में बतौर अतिथि जनपदीय पत्रकार एसोसियेशन के संस्थापक राकेश कश्यप ने कहा कि आधुनिक भारत में प्रिटं मीडिया व इलोक्ट्रोनिक मीडिया का स्थान लेने का कुत्सिक प्रसास सोशल मीडिया द्वारा किया जा रहा है ! लेकिन सोशल मीडिया पर कभी कभी चलने वाली भ्रमित खबरों का खामियाजा व्यक्ति व समाज को उठाना पडता है , हांलाकि भारत सरकार द्वारा आई टी एक्ट के तहत सोशल मीडिया पर लगाम कसने की कोशिशें जारी है परन्तु आई टी एक्ट में सात साल से भी कम सजा का प्रवधान होने से निरकुंशता हाबी है ,क्योंकि भ्रमित खबर चलाकर गिरफ्त में आने के पश्चात खबर चलाने वाला व्यक्ति माननीय न्यायालय से जमानतीय आधार होने के चलते जमानत पर छूटकर पुन: भ्रमित खबर को वायरल करने का दुस्साहस करता है !
        राकेश कश्यप ने आगे कहा कि कोविड -19 के दौरान भारत सरकार व प्रदेश सरकार की कूटनीति के चलते विञापनो के मिलने से तमाम समाचार पत्र बंद हो गऐ तथा कर्मचारियों के सामने रोजी रोटी की विकराल  समस्या ने जन्म ले लिया है ! तमाम लघु समाचार पत्रों के नियमित प्रकाशन के पश्चात भी उनकी डीएवीपी दरें आधी करके सरकार पत्रकारो के उत्पीडन पर उतर आई है ! इसलिऐ अब हम सबको सगंठित रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करनी होगी ! पत्रकार सम्मेलन में मंचासीन अतिथियो के साथ ही उपस्थिति सभी पत्रकारो को सम्मानित किया गया !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks