
फरियादियों की भीड़, प्रार्थना पत्रों की बनी पोटली
एटा। ग्रीन गार्डन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा में फरियादियों की अच्छी खासी भीड़ थी। जिसे देखकर यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि जिले के आला अधिकारी, सांसद और विधायक जनता के कितने हमदर्द हैं। जनता की समस्याओं को निस्तारित करने में कितना प्रयास करते हैं। उप मुख्यमंत्री तक अपने प्रार्थना पत्र पहुंचाने में फरियादियों को बड़ी मेहनत करनी पड़ी। लोग यह भी कहते सुने गए कि नेतागण सभी प्रार्थना पत्रों को फेंकवा देते हैं। यदि उप मुख्यमंत्री ने जनता के सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया तो निश्चित ही जनता की नजर में भाजपा नेताओं की अलग ही छवि बन जायेगी।
उप मुख्यमंत्री की सभा में जेबकतरे रहे सक्रिय
एटा। ग्रीन गार्डन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा में भीड़ देख कर जेबकतरे भी घुस गये। जेबकतरे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत माधौरिया के कुर्ता की जेब से उनका पर्स निकाल लिया। पर्स में लगभग एक हजार रुपए और कई आवश्यक प्रपत्र थे।