बीमार मां की दवाई लेने जा रहे युवक की बाइक का काटा चालान, पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

यूपी (मेरठ) : बीमार मां की दवाई लेने जा रहे युवक की बाइक का काटा चालान, पेट्रोल डालकर आत्मदाह का किया प्रयास

  • 16000 का चालान कटने पर युवक ने पेट्रोल छिड़का
  • पिता बोला यह सरकार दलितों पर अत्याचार कर रही

मेरठ में मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर मंगलवार को एक युवक ने आत्मदाह करने का प्रयास किया। युवक अपनी मां और पिता के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस के सामने ही पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। इस युवक का कहना है की एक दिन पहले मैं अपनी बीमार मां की दवाई लेने जा रहा था तो इंस्पेक्टर ने मुझे गालियां दीं, और मेरी बाइक का 16 हजार रुपये का चालान काटा।

गंगानगर थाना क्षेत्र के लाल पार्क निवासी अशोक जाटव की पत्नी मुकेश की सोमवार को हालत खराब थी। दंपति का 26 साल का बेटा रोहित सोमवार को अपनी मां की दवाई लेने जा रहा था। 27 सितंबर को इंस्पेक्टर अनिल मिश्रा ने युवक राेहित को बाइक समेत रोक लिया। युवक का आरोप है की मुझ पर बाइक के कागजात नहीं थे। मैंने बताया की मेरी मम्मी बीमार हैं मेडिकल स्टोर पर जा रहा हूं। उसके बाद भी इंस्पेक्टर ने एनकाउंटर करने की धमकी दी। जिसके बाद युवक की बाइक का ऑनलाइन चालान काट दिया। बाद में युवक घर पहुंचा मो मोबाइल में 16 हजार रुपये के चालान कटने की जानकारी हुई।

मंगलवार दोपहर को रोहित अपनी मां मुकेश और पिता अशोक के साथ कमिश्नरी के सामने पहुंचा। यहां युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने का प्रयास किया। इस दौरान कमिश्नरी के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह युवक को बचाया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। इस दौरान युवक राेहित औरउसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। की 16 हजार का चालान पुलिस ने काटा है। बीमार मां मरने जा रही थी, और पुलिस ने एक नहीं सुनी।

युवक का पिता अशोक कुमार भी पुलिस के सामने बिलख उठा। रोते हुए कहा की यह सरकार दलित विरोधी है। पुलिस हमारा उत्पीड़न कर रही है। गरीब आदमी हैं, ऊपर से पुलिस ने बाइक का चालान काट दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने युवक के पिता से कहा की थाने में चलकर बात करेंगे। बाद में पुलिस युवक रोहित और उसके पिता अशोक को थाने ले गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks