मुरादाबाद: के खंड विकास ग्राम पंचायत के नानकवाणी ग्राम के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मार्कशीट मैं अंको की हेराफेरी करने का लगाया आरोप आला अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है
दरअसल आपको बता दें पूरा मामला मुरादाबाद जनपद के खंड विकास ग्राम पंचायत के थाना पाकबड़ा ग्राम नानकवाणी का सामने आया है जहां पंचायत सहायक पद के लिए गए आवेदन प्रक्रिया में गांव की ही एक पक्ष की महिला राधिका और उसके पति रोहित कुमार ने दूसरे पक्ष की महिला बिंदु गौतम पर ग्राम पंचायत सहायक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया में हाईस्कूल और इंटर की मार्कशीट में अंको की हेराफेरी कर सहायक पद की नियुक्ति हासिल करने का आरोप लगाया है जिसमें उसने कहा है कि गांव के ही ग्राम प्रधान सचिव के साथ मिलकर इस फर्जी मार्कशीट में अंको की हेराफेरी होने के बावजूद भी दूसरी महिला का चयन किया गया है जिसकी हमने शिकायत आला अधिकारी को अवगत करा दी है साथ ही मांग की है कि मार्कशीट में फर्जी तरीके से अंको में हेराफेरी कर जो सहायक पद के लिए नियुक्ति हासिल की है उसको जल्द से जल्द निरस्त किया जाए और जांच की जाए इस तरह से फर्जी मार्कशीट मैं अंको की हेराफेरी करने वाले लोगों की जांच की जाए और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए, सवाल ये उठता है आखिर बिना जांच किए बिंदु गौतम को ग्राम पंचायत साहिका के पद पर चयन किसने किया मार्कशीट में अंकों की हेराफेरी की गई उसकी जांच नहीं की गई सचिव की लापरवाही सामने आई है वही जब इस मामले में मीडिया ने आरोपी पक्ष बात करना चाहे तो आरोपी पक्ष ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया